सर्वजन का
सर्वजन के लिए
सर्वजन के द्वारा
द्वारा संचालित- सर्वजन सेवा ट्रस्ट, रजि०न० 09/2026
प्रिय देशवासियों,
सादर प्रणाम
सर्वजन सेल्फ केअर टीम (SSCT) भारत का उद्देश्य केवल एक संगठन का विस्तार करना नहीं,
बल्कि पूरे देश में मानवता, सेवा, सहयोग और विश्वास की ऐसी भावना विकसित करना है,
जिससे कोई भी जरूरतमंद स्वयं को अकेला महसूस न करे.
हमारा विश्वास है कि एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण केवल आर्थिक विकास से नहीं,
बल्कि संवेदनशील और सहयोगी समाज से होता है। जब हम बिना किसी जाति, धर्म, भाषा,
क्षेत्र, वर्ग व राजनैतिक भेदभाव के एक-दूसरे का साथ देते हैं, तभी सच्चे अर्थों में
"सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय"
का सपना साकार होता है।
"SSCT भारत"
पारदर्शिता, ईमानदारी और
सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों के साथ
मानव सेवा के लिए समर्पित है। हमारा प्रयास है कि देश का प्रत्येक नागरिक
सेवा के इस अभियान से जुड़े और अपनी सामर्थ्य के अनुसार समाज के उत्थान में
योगदान दे।
आइए, हम सब मिलकर ऐसा भारत बनाएं जहाँ
मानवता हमारी पहचान हो,
सेवा हमारा धर्म हो,
सहयोग हमारी संस्कृति हो और
हर ज़रूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाना हमारा संकल्प बने।
"आज का सहयोग, कल का सहारा।"
"मानव सेवा परम धर्म:।"
"Connecting People, Helping People."
Please select a State to view the Pradesh Core Team.
सर्वजन सेल्फ केयर टीम (SSCT), सर्वजन की मांग पर सर्वजन का, सर्वजन के लिए, सर्वजन के द्वारा बनाया गया स्वयं सहायता समूह है।
SSCT से जुड़े हुए वैधानिक सदस्य की असामयिक मृत्यु हो जाने पर उसके परिवार को पारदर्शी तरीके से आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जाएगी। बेटी विवाह योजना व गम्भीर बीमारी योजना में भी वैधानिक सदस्य को पारदर्शी तरीके से आर्थिक सहायता उपब्ध करायी जायेगी। SSCT से जुड़े हुए सभी सदस्य इस प्रकार की आर्थिक मदद सीधे दिवंगत सदस्य के नॉमिनी के खाते में धनराशि भेजकर करेंगे।
हम हमेशा पारदर्शी व्यवस्था, सर्वजन कल्याण एवं सर्वजन की सेवा के लिए दृढ़संकल्पित हैं। इसके साथ-साथ SSCT से जुड़े हुए सभी सदस्य प्रतिवर्ष 50 रुपए सीधे "SARVJAN SEVA TRUST" के खाते में दान करेंगे। दान में प्राप्त धनराशि से व्यवस्था संचालन के साथ-साथ प्रतिभावान गरीब/विकलांग/अनाथ छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षण सामग्री, फीस आदि की व्यवस्था, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग संस्थान की व्यवस्था करना, यदि कोई गरीब व्यक्ति धनाभाव में उचित इलाज नहीं करा पा रहा है तो सीधे हॉस्पिटल को इलाज खर्च देने की व्यवस्था, गरीब/मलिन बस्तियों में कम्बल वितरण, कपड़ा वितरण, विकलांग बच्चों के लिए उपकरणों की व्यवस्था हेतु आर्थिक मदद, अनाथ बच्चों के रोजगार हेतु आर्थिक मदद, वृक्षारोपण, परित्यक्ता/बेसहारा महिलाओं/बालिकाओं हेतु रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना, आवश्यकतानुसार कैंप लगाकर सार्वजनिक स्थलों जैसे- अस्पताल आदि पर शुद्ध पेय जल व भोजन वितरण, वस्त्र वितरण इत्यादि किया जायेगा।
सर्वजन सेल्फ केयर टीम (SSCT) द्वारा समय-समय पर सदस्यों एवं उनके परिवारों/आश्रितों/नॉमिनी तथा समाज के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जाएंगी।
SSCT से जुड़े हुए सभी सदस्यों को संस्था की आधिकारिक सोशल मीडिया तथा विभिन्न मंचों के माध्यम से समय-समय पर आह्वान किया जाएगा।
तत्क्रम में SSCT द्वारा निर्धारित न्यूनतम सहयोग की धनराशि आर्थिक सहयोग के रूप में सीधे दिवंगत सदस्य के नॉमिनी के बैंक खाते में भेजना अनिवार्य होगा।
आर्थिक सहयोग भेजने के पश्चात वेबसाइट पर ट्रांजेक्शन डिटेल्स भरते हुए ट्रांजेक्शन रसीद अपलोड करना भी अनिवार्य होगा।
सदस्य संख्या के अनुसार प्रति सदस्य न्यूनतम धनराशि को घटाने या बढ़ाने का अधिकार संस्था के पास सुरक्षित रहेगा।
यदि किसी सदस्य द्वारा सदस्यता ग्रहण करने के बाद सहयोग नहीं किया गया या कुछ माह/वर्षों तक सहयोग करने के बाद एक या एक से अधिक सहयोग छोड़ दिया गया, जिसके परिणामस्वरूप वह 90% सहयोग के दायरे में नहीं आता है या अवैधानिक हो जाता है, तो ऐसी स्थिति में लगातार 4 माह सहयोग करके तथा 4 माह अथवा 120 दिन की अवधि पूर्ण करने के पश्चात ही पुनः वैधानिकता प्राप्त होगी।र सकता है।

खुद अपने मोबाइल से निम्न प्रक्रिया अपनाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन करें।
Google Crome/अन्य किसी भी ब्राउजर पर जाकर www.ssctbharat.com वेबसाइट ओपन करें।
वेबसाइट के फ्रंट पेज पर (नीचे दिए गए) जारी सर्वजन सेवा ट्रस्ट के खाते में 50 रुपए Google pay/Phone pay/net banking से भेजकर ट्रस्ट को वार्षिक दान करें।
सर्वजन सेवा ट्रस्ट के खाते में 50 रुपए वार्षिक दान भेजकर TRANSACTION ID लिख लें एवं ट्रांजेक्शन स्क्रीन शॉट ले लें।
वेबसाइट पर REGISTRATION को क्लिक कर अंग्रेजी अक्षर में रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
50 रुपए ट्रांजेक्शन का TRANSACTION ID भरें।
रजिस्ट्रेशन फॉर्म के अंतिम चरण में रिसिप्ट अपलोड पर जाकर ट्रांजेक्शन स्क्रीन शॉट गैलरी से सलेक्ट कर अपलोड करें।
घोषणा को ✅ क्लिक कर REGISTER बटन को क्लिक करें।
आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नबर -7905543369 संपर्क करें।
👉सर्वजन सेल्फ केयर टीम (SSCT) की स्थापना 14 फरवरी 2026 ई0 को सर्वसमाज के उच्च स्तर पर पदस्थ व्यक्ति से लेकर अंतिम स्तर तक के व्यक्ति तक तीव्र आर्थिक/शैक्षिक/न्यायिक/सामाजिक राहत पहुंचाने के लिए हुई है।
👉 सरकारी शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग, सिंचाई विभाग, जल निगम, राजस्व विभाग, ग्राम्य विकास अभिकरण विभाग, परिवहन विभाग, रेल विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, विद्युत विभाग, बैंक, पुलिस, होमगार्ड, कलेक्ट्रेट विभाग इत्यादि अन्य समस्त विभागों के सरकारी/संविदा/आउटसोर्सिंग कर्मचारी/अधिकारी SSCT की सदस्यता ले सकते हैं।
👉 वित्तविहीन विद्यालय/कॉलेज/मदरसा के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं प्रबंधक SSCT की सदस्यता ले सकते हैं। प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत समस्त कर्मचारी, अधिकारी, एडवोकेट, मीडियाकर्मी, प्रबंधक, डॉक्टर, इंजीनियर, नर्स SSCT की सदस्यता ले सकते हैं।
👉 किसान, मजदूर, व्यवसाई, कारीगर, गृहिणी, छात्र छात्राएं SSCT की सदस्यता ले सकते हैं। SSCT व्यवसाय-पेशा, वर्ग/धर्म की भावना से ऊपर उठकर आर्थिक मदद करती है। SSCT की सदस्यता हेतु प्रदेश का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
👉 सदस्यता प्राप्त करने की उम्रसीमा 18 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक रहेगी जबकि एक बार सदस्य बन जाने के उपरांत 65 वर्ष उम्र तक सदस्यता बनाए रखने की अनुमति है। सदस्यों की 65 वर्ष उम्र पूरी होते ही स्वतः सदस्यता समाप्त हो जाएगी। समस्त नियमों व शर्तों के अनुसार www.ssctbharat.com वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरके सदस्यता ली जा सकती है।
SSCT का सदस्य बनने के लिए वेबसाइट www.ssctbharat.com पर जाकर REGISTRATION को क्लिक कर अंग्रेजी भाषा में रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर, 50 रुपए का ट्रांजेक्शन स्क्रीनशॉट अपलोड कर, ट्रांजेक्शन आईडी भरकर REGISTER कर सदस्य बन सकते हैं।
किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें — 7905543369
रजिस्ट्रेशन फॉर्म के लिए सर्वजन सेवा ट्रस्ट के QR कोड या खाते में 50 रुपए दान कर ट्रांजेक्शन स्क्रीनशॉट ले लें और ट्रांजेक्शन नंबर नोट कर लें। रजिस्ट्रेशन फॉर्म REGISTER करने के बाद MEMBER LIST में अपना नाम देख सकते हैं।
घोषणा को ☑ क्लिक कर REGISTER बटन को क्लिक करें।
आपका रजिस्ट्रेशन पूर्ण हो जाएगा।
किसी भी प्रकार की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें —
📞 7905543369